अमिताभ की दिवानी प्रियंका चोपड़ा कहा मेरे लिए बिग बी सुपरहीरो
1 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है फिल्म 'कृष 3', जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस फिल्म के जरिये एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर प्रियंका और रितिक की जोड़ी दिखायी पड़ेगी। सुपरहीरो सब्जेक्ट वाली इस फिल्म में भले ही प्रियंका रितिक की दिवानी हैं लेकिन रियल लाइफ में वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को अपना सुपर हीरो मानती हैं।
फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में बात करते हुए मैडम पीसी ने कहा कि "मेरे सुपरहीरो तो बच्चन सर हैं। जिस तरह से उन्होंने अपना करियर बनाया और आज जिस जगह पर वह पहुंचे हैं, जो जीत उन्होंने हासिल की है, सिनेमा जगत को उन्होंने जितना योगदान दिया है, मेरे लिए यह सब अद्भुत है। वह आज भी बेहद ऊर्जावान और कमाल के अभिनेता हैं।
प्रियंका ने कहा मैं अपने आप को लकी मानती हूं कि मुझे अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को मिला। वह जितने अच्छे कलाकार हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे इंसान भी हैं।
गौरतलब है कि फिल्म में लीड रोल रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनाउत और विवेक ओबराय ने निभाया है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक राकेश रोशन हैं। फिल्म में संगीत राजेश रोशन है। फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वहीं फिल्म के प्रोमों में प्रियंका-रितिक का लिपलॉक भी लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। देखते हैं कि कृष की तरह कृष 3 भी लोगों को पसंद आती है या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications