यौन शोषण पर ऐश्वर्या राय ने कहा- "मुझे खुशी है कि लोग इसके बारे में बात कर रहे"

By Shweta K

Recommended Video

Aishwarya Rai Bachchan OPENS UP on #MeToo Campaign | FilmiBeat

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी फिल्म आ रही हो या नहीं आ रही हो लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ऐश्वर्या राय हर मुद्दे पर अपनी राय काफी सोच समझकर देती हैं। उनकी पब्लिक अपीयरेंस की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। हाल में ऐश्वर्या राय सिडनी में थीं और टेलीग्राफ से बातचीत के दौरान उन्होंने #MeeToo कैंपेन और यौन शोषण के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि "इसकी वजह से कई तरह की बातें की जा रही हैं और लोग अपनी आपबीती घटनाओं को शेयर कर रहे हैं।ये अच्छी बात है कि लोग यौन शोषण के बारे में कम से कम बातें कर रहे हैं।मुझे नहीं लगता कि इसे दुनिया में एक हिस्से तक सीमित रखा जाना चाहिए। इसे सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि क्योंकि हर जगह पर
ऐसा होता है।"

the-good-thing-is-that-people-are-talking-about-it-says-aishwarya-rai-on-sexual-harrassment

वहीं अगर फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय फिलहाल फन्ने खान में नजर आएंगी। फन्ने खान में ऐश्वर्या राय एक रॉकस्टार की भूमिका में हैं तो वहीं लगभग 18 सालों के बाद ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर एक साथ नजर आएंगे। इसके पहले ऐश्वर्या राय आखिरी बार ऐ दिल है मुश्किल में नजर आई थीं।

फन्ने खान 13 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा कि "मैं फिल्म में एक चैप्टर हूं। आप जब फिल्म देखेंगे तो समझ पाएंगे कि मैंने क्यों इस फिल्म को चुना है।" ऐश्वर्या राय इसके अलावा वो कौन थी के रीमेक में भी नजर आएंगी। हालांकि फिल्म के लिए लीड एक्टर फिलहाल कास्ट नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X