..................... The girl who accused Sanoj Mishra of rape changed her statement, said - rape did not happen - Hindi Filmibeat

'मेरा रेप नहीं हुआ..' सनोज मिश्रा के जेल जाते ही पलटी लड़की? बदले बयान तो आई आफत!

sanoj Mishra

Sanoj Mishra Rape Case Girl Video- महाकुंभ में मोनालिसा का नाम मशहूर होने के बाद आपने एक नाम बार बार सुना होगा और वो नाम है सनोज मिश्रा। ये वही शख्स है जिसने मोनालिसा को फिल्म ऑफर की और शूटिंग जारी है।

लेकिन इस शूटिंग के बीच ही कुछ ऐसा हुआ कि सनोज मिश्रा अब जेल में हैं। दरअसल सनोज पर रेप का आरोप लगा है और एक लड़की ने सामने आकर काफी चौकाने वाले बयान दिए हैं। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद फिर से उस लड़का का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस लड़की का कहना है कि सनोज मिश्रा ने उनका रेप नहीं किया है।

मेरा रेप नहीं हुआ, बेल हो

पीड़िता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो a2znewstv से बात करती दिख रही है। महिला का कहना है, ''मैं यही चाहूंगी कि उनकी बेल हो जाए क्योंकि सच में मेरा कोई रेप नहीं हुआ है। उनको ना रखा जाए अंदर ज्यादा टाइम। इसकी जांच हो और उनको बेल मिल जानी चाहिए। जो लड़ाई झगड़े वाली बात है तो मैं मानती हूं कि मैं अपनी मर्जी से रहती थी।

जो भी चीजे हैं वो मेरी मर्जी से हुई हैं मैं रहती थी उनके साथ। लेकिन ये रेप वाली बात बिल्कुल झूठ है, मेरे साथ हुआ ही नहीं है। मैं बिल्कुल उनसे शादी कर लूंगी, उनकी पत्नी को कोई दिक्कत नहीं है वो तलाक दे देंगी वो वैसे भी 12 साल से अलग रहती हैं।'' ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आकर वायरल हो रहा है।

भड़क रहे हैं लोग

लड़की के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भड़के हुए हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा, ''बेशर्म लड़की है।'' एक ने लिखा, ''दोनों में से एक को जेल में डालो।'' एक ने लिखा, ''बकवास कर रही है।'' एक ने लिखा, ''ये नारी नहीं पिशाचिनी है..।'' एक ने लिखा, ''यह लड़की झूठी है इस लड़की को पैसों का लालच मिल गया होगा इस मारे अपने बयान वापस ले रही है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X