प्लेटफॉर्म पर अचानक लात घूंसे चलाने लगी लड़की, लोग बोले- 'इसको खुला किसने छोड़ा'

Viral Video- इस वक्त रील्स लोगों के सिर पर सवार है और कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इसकी बाढ़ सी आ गई है। इंस्टाग्राम पर आए दिन लोग फेमस होने लिए कुछ भी करना शुरू कर देते हैं।
इन दिनों लोगों पर बेहद कम समय में फेमस होने का भूत सवार हो रखा है और यही वजह है कि लोग अब कुछ भी कर के बस फेमस होना चाहते हैं। वक्त एक वीडियो सीधे रेलवे प्लेटफॉर्म से सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है किस किस तरह के लोग घूम रहे हैं।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की कुछ लड़कों के सामने अचानक से एक्टिव हो जाती है और लात घूंसे चलाना शुरु कर देती है। हालांकि वो डांस कर रही थी। जिसने भी इसको देखा एक बार में बस यही कहा है कि ये सब क्या हो रहा है।
लड़की काफी दुबली पतली है। जैसे ही उसका वीडियो सामने आया लोग दंग रह गए हैं और ऐसे ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं कि आपकी हंसी नहीं रुकेगी। एक ने लिखा है, ''इसे खुला छोड़ना खतरे से खाली नहीं है।'' एक ने लिखा, ''किस किस ने दो बार वीडियो देखा है वो लाइक करे।''
एक ने लिखा, ''हरकते ऐसी करो के लोग मजबूर हो जाये पागल बोलने को...।'' एक का कहना था, ''मै रहता तो उठा के फेक देता उसी ट्रेन वाली लाइन पे।'' एक ने लिखा, ''थोड़ा रुक के कमेन्ट करता हूं अभी बारिश से भीग गया हूं ठंड लग रहा है।''
एक का कहना था, ''लगता है बचपन माई कुत्ता काट लिया है इसलिए ये प्रॉब्लम है जवानी में हो रही है।'' इस तरह से लोग मजाक बना रहे हैं। हालांकि ये लड़की कौन है इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।
इस तरह की हरकतें पहले दिल्ली मेट्रो में शुरु हुईं थीं लेकिन अब ये वायरस हर जगह है। आए दिन लोगों के ऐसे ऐसे वीडियोज आते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications