#Trailer: 2017 की बेस्ट वॉर फिल्म...शानदार और ज़बर्दस्त ट्रेलर
बाहुबली से पहले ही राणा दग्गुबाती को देखिए द गाज़ी अटैक नाम की फिल्म में। ट्रेलर शानदार है। भारत पाकिस्तान की उस लड़ाई के बारे में जो कोई नहीं जानता।
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनका ट्रेलर ही आपको बेचैन कर देगा। द ग़ाज़ी अटैक ऐसी ही एक फिल्म है। शानदार कहानी और बेहतरीन एक्टर्स के साथ। धर्मा प्रोडक्शन्स फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और करण जौहर ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया।
द ग़ाज़ी अटैक भारत और पाकिस्तान की उस लड़ाई की कहानी है जिसके बारे में कोई नहीं जानता। क्योंकि ये लड़ाई समुद्र के अंदर लड़ी गई। जी हां, भारतीय नौसेना को समर्पित ये फिल्म शानदार होगी, ऐसा ट्रेलर से ही पता चल रहा है।
[#AlsoSee: 2017 का सबसे क्यूट पोस्टर...सुपरक्यूट सीक्वल ]
ट्रेलर में कुछ बेहतरीन चेहरे भी देखने को मिले। जहां राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं, वहीं फिल्म में तापसी पन्नू, केके मेनन, ओमपुरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। देखिए फिल्म का ये शानदार ट्रेलर क्योंकि शायद ये 2017 की बेस्ट War Film हो -


Click it and Unblock the Notifications












