'ड्रीम गर्ल 2' में पूजा ने बजाई सभी के दिलों में घंटियां, रिलीज़ हुआ फ़िल्म का पहला गाना

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसके बाद हर कोई इस फिल्म का रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. बता दें कि आयुष्मान खुराना की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का हर एक सीन और हर एक डायलॉग आपको हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाला है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से आयुष्मान और अन्नू कपूर की जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने वाली है. लेकिन अब गुरुवार को फिल्म का पहला गाना 'दिल का टेलीफोन 2.0' रिलीज हो चुका है.
'दिल का टेलीफोन 2.0' हुआ रिलीज
जब से आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से फैंस भी काफी बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के माध्यम से अन्नू कपूर और आयुष्मान की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली है. लेकिन इसी बीच दर्शकों की धड़कनों को बढ़ाने के लिए इस फिल्म का पहला गाना 'दिल का टेलीफोन 2.0' रिलीज कर दिया गया है. वही इस फिल्म को 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा.
दर्शकों के दिलों पर गाना कर रहा राज
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने और मशहूर गाने 'दिल का टेलीफोन' की प्यारी सी धुन को एक बार फिर से मेकर्स ने फिल्म में जोड़ दिया है. इस गाने के पुराने वर्जन ने लोगों को अपने पहले ही दीवाना बना लिया था. यह गाना दर्शकों के बीच में काफी पॉपुलर भी हुआ. लेकिन एक बार फिर से 'दिल का टेलीफोन' गाना एक नए दोस्त के साथ में वही पुराना जादू लेकर आ रहा है. 'दिल का टेलीफोन 2.0' का कंपोजीशन मीत ब्रदर्स ने किया. तो वही आपको बता दें कि जोनिता गांधी और जुबिन नौटियाल की जोड़ी ने इस गाने को अपनी आवाज देकर और भी ज्यादा इस गाने को बेहतरीन बना दिया है.
'ड्रीम गर्ल 2' की स्टार कास्ट
अगर हम 'ड्रीम गर्ल 2' फिल्म की स्टार कास्ट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इस बार फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ में लीड रोल में अनन्या पांडे को देखा जाएगा. इसी के अलावा इस फिल्म में एक बार फिर से कई सारे ऐसे टैलेंटेड स्टार्स को देखा जाएगा, जिन्हें देख आप भी हंसी के ठहाके लगाते थक नहीं पाएंगे. फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, सीमा पाहवा, अन्नू कपूर, असरानी, विजय राज, मनजोत सिंह और मनोज जोशी जैसे टैलेंटेड स्टार्स देखे जाने वाले हैं.
'ड्रीम गर्ल 2' में नुसरत भरुचा को किया गया है रिप्लेस
दरअसल, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है. इसी के साथ आपको बता दें कि 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ में नुसरत भरूचा को लीड किरदार में देखा गया था. एक्ट्रेस को इस फिल्म में काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था. लेकिन अब 'ड्रीम गर्ल 2' में नुसरत भरूचा को रिप्लेस करके अनन्या पांडे को लाया गया है. अब सालों बाद पूजा फिर से आशिकों के दिलों को धड़काने आ रही हैं.


Click it and Unblock the Notifications