..................... लूप लपेटा की पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी, एक्टर ने बताई खास बात The first schedule of Taapsee pannu and tahir raj bhasin film looop lapeta is over - Hindi Filmibeat

लूप लपेटा की पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी, एक्टर ने बताई खास बात

जाने-माने एक्टर ताहिर राज भसीन ने अपनी अगली फ़िल्म, लूप लपेटा के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ नज़र आने वाले हैं। तापसी के साथ उनकी जोड़ी निश्चित रूप से पर्दे पर धमाल मचाएगी और लोगों को स्क्रीन पर एक फ्रेश केमिस्ट्री दिखाई देगी। फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग ख़त्म करने के बाद ताहिर ने खुलासा किया है कि, आख़िरी दिन सेट पर आने वाले फेस्टिवल का जोश और उत्साह देखने को मिला।

tahir raj bhasin

ताहिर बताते हैं कि, "शूटिंग के आख़िरी दिन सेट पर क्रिसमस का बड़ा ही प्यारा माहौल था। सच कहूं तो हमारे प्रोड्यूसर्स(अतुल कस्बेकरऔर तनुजगर्ग) बेस्ट हैं, जो खाने-पीने के बड़े ही शौकीन हैं और सेट पर हर दिन दावत होती थी। वे सेट पर हर दिन को हम सभी के लिए वाकई बेहद ख़ास बना देते हैं औरहम सभी के लिए क्रिसमस के कलाकर तो उन्होंने फेस्टिव सेलिब्रेशन का माहौल बना दिया!"ताहिर कहते हैं कि पूरी टीम इस बात से बेहद खुश थी कि, महामारी के दौर में शूटिंग के सख़्त नियमों का पालन करते हुए हमने इस शेड्यू लको आसानी से पूरा किया।

Recommended Video

Bollywood Actress Tapsee Pannu Spotted at Anand L Rai Office|FilmiBeat

ताहिर कहते हैं, "हमारे लिए यह मौका बड़ा ही अमेज़िंग था क्योंकि हम सब एक जगह इकट्ठा हुए, और हमने केक काटकर फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग ख़त्म की। हम महामारी के दौर में शूटिंग कर रहे हैं और मेरे ख़्याल से हम सभी अपने आप को ख़ुश किस्मत मानते हैं, क्योंकि हमारी शूटिंग का शेड्यूल वाकई बेहतरीन था जिसे हमने अच्छी तरह पूरा किया। एक-दूसरे को आने वाले हॉलीडे इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं देने का अनुभव अमेज़िंग था, और मैं नए साल में जल्द ही उनसे मिलने के लिए तैयार हूं। सेट पर नज़र आने वाली एनर्जी वाकई बेमिसाल थी। अच्छी बात यह है कि हम एक बेहद मज़ेदार फ़िल्म बना रहे हैं, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X