..................... The first poster of Sushant Singh Rajput and Kriti Sanon's Raabta - Hindi Filmibeat

POSTER: 2017 की एक और सुपर रोमांटिक फिल्म तैयार.. सुपरस्टार के साथ!

सुशांत सिंह राजपूत- कृति सैनन की फिल्म राबता का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यहां देंखे पोस्टर.

By Neeti

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्म 'राबता' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। कोई शक नहीं कि इस पोस्टर में सुशांत और कृति में जबरदस्त लग रहे हैं। पोस्टर से ही साफ है कि फिल्म में इनकी कैमिस्ट्री काफी तगड़ी होने वाली है।

अक्षय कुमार का कमाल.. फ्लॉप होते होते यह फिल्म कमा रही है PROFIT

राबता के रिलीज़ होने का फैन्स काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें, पहले यह फिल्म वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर फिल्म की शूटिंग में देरी की वजह से इसे 9 जून कर दिया गया है।

Raabta

फिल्म का ट्रेलर इस सोमवार को रिलीज कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि राबता सोलो रिलीज हो रही है, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर जरूर मिलना चाहिए। लेकिन अगली शुक्रवार फिल्म के सामने चार फिल्में होंगी। जी हां, सैफ अली खान की शेफ, जग्गा जासूस, हसीना और मॉम.. ये सभी फिल्में 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

दिनेश विजेन के निर्देशन में बनी फिल्म राबता एक रोमांटिक फिल्म है। वहीं, फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत- कृति की नजदीकियों की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट में की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X