First LOOK: संजय दत्त की कमबैक फिल्म.. शानदार.. खूनी अंदाज में सुपरस्टार!
संजय दत्त की कमबैक फिल्म का काफी समय से फैंस को इंतजार था। बहरहाल, फिल्म की पहली झलक आखिरकार सामने आ ही गई। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूमि' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह फैंस को और बेसब्र कर देगा।
पोस्टर में संजय दत्त की आधी झलक दी गई है.. जहां वे खून से लथपथ दिख रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में संजय दत्त एक पिता के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में उनकी बेटी हैं अदिति राव हैदरी।

निर्देशक उमंग कुमार ने कहा है कि भूमि में दर्शक संजय दत्त का बेस्ट देखेंगे। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आने वाली है। पहले फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी.. लेकिन किसी क्लैश से बचने के लिए फिल्म को पोस्टपोंड कर दिया गया।
यहां जानें 2017 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











