POSTER: अक्षय कुमार की नई फिल्म.. शूटिंग शुरू.. यहां देंखे पहला पोस्टर!
आखिरकार सभी अफवाहों को खत्म करते हुए अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल यानि की वकील का किरदार निभाएंगे। जबकि हीरोइन के रूप में हुमा कुरैशी को लॉक किया गया है।

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जहां अक्षय कुमार और अनु कपूर आमने सामने नजर आ रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में बोमन ईरानी वाला किरदार अनु कपूर निभा रहे हैं। जबकि जज के रोल में दिख रहे हैं सौरभ शुक्ला। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार एक के बाद एक फैंस को अलग अलग फिल्मों से इंटरटेन करते आए हैं।
''सलमान, अक्षय कुमार, अजय देवगन से ही मैंने मारपीट सीखी है....''
बता दें, फिल्म जॉली एलएलबी को नेश्नल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। पहली फिल्म में मुख्य किरदार अरशद वारसी ने निभाया था और इस फिल्म के लिए उन्हें जमकर तारीफें मिली थीं।
इस सुपरहिट रीमेक में होगा अक्षय कुमार का डबल रोल.. शानदार!
बहरहाल, फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी शूटिंग लखनऊ में होगी। काफी उम्मीद है कि फिल्म साल 2017 की शुरुआत में रिलीज कर दी जाएगी। खास बात यह है कि 2017 में अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड और रोबोट 2 फाइनल है। यानि की फैंस को मिलेगा अक्षय कुमार का ट्रिपल डोज....


Click it and Unblock the Notifications













