..................... The first music video of 'Kahaani' came out, the makers of Laal Singh Chaddha had released ।’कहानी' का पहला म्यूजिक वीडियो आया सामने, लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने अब तक गानों के ऑडियो वर्जन किए थे जारी - Hindi Filmibeat

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सांग कहानी का दिलचस्प वीडियो रिलीज

By Filmibeat Desk

लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने आखिरकार कहानी गाने का बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है। इस गाने का ऑडियो वर्जन मोहन ने गाया था जबकि म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को वोकल्स सोनू निगम ने दिया हैं। इस गाने को देश भर से प्यार और सराहना मिली है और इसे इस साल रिलीज हुए सबसे सूदिंग गानों में से एक माना जा रहा है।

इसमें कोई शक नहीं कि वीडियो के साथ गाना और भी खूबसूरत और मीनिंगफुल नजर आ रहा है। गाने में आमिर खान का प्रदर्शन कमाल का हैं। वीडियो जितना दिल को छू लेने वाला है, उतना ही ऐसा लगता है जैसे दर्शकों की आंखों में कोई पहेली के टुकड़े एक साथ आ रहे हों।

 Laal Singh Chaddha, Aamir Khan,लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान

कहानी का ऑडियो वर्जन, जिसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं, को हर तरफ से प्यार मिला है। यह गाना रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय गानों में से एक बन गया, और प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाना जारी रखा है।ऐसे में जिन्हें नही पता, बता दें कि आमिर खान ने बिना म्यूजिक वीडियो के अपनी अपकमिंग फिल्म के सभी गाने जारी किए थे ताकि म्यूजिशियन, सिंगर्स, लीरिसिस्ट और तकनीशियन को स्पॉटलाइट में रखा जा सकें। अब तक स्टार ने ऑडियो वर्जन में 'कहानी', 'मैं की करां?',

'फिर ना ऐसी रात आएगी' और 'तुर कलेयां' रिलीज किया है और यह पहली बार है जब निर्माताओं ने म्यूजिक वीडियो जारी किया है।आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X