तापसी पन्नू की फिल्म "थप्पड़" का First Look पोस्टर रिलीज- दमदार है पहली झलक
मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी दमदार विषय प्रधान फिल्मों के बाद अनुभव सिन्हा अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। फिल्म का नाम है 'थप्पड़', जहां तापसी पन्नू मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर काफी जबरदस्त है। फिल्म का ट्रेलर कल यानि की शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। जबकि फिल्म 8 मार्च 2020 को रिलीज होगी। साथ ही फिल्म की टैगलाइन है- "थप्पड़: बस इतनी सी बात?" बता दें, 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है..
तापसी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- क्या ये बस इतनी सी बात है? क्या प्यार में ये भी ज़ायज़ है? फिल्म में तापसी पन्नू के साथ रत्ना पाठक शाह, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आज़मी और राम कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। कोई शक नहीं कि फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद लोगों को इस फिल्म का अब बेसब्री से इंतजार है।
यहां जानें तापसी पन्नू की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











