ट्रेलर के बाद- 'रेस 3' का दूसरा धमाका- सलमान का स्वैग और हॉट जैकलीन.. पहला गाना
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। और ट्रेलर रिलीज के साथ ही बिना टाइम बर्बाद करते हुए टीम ने फिल्म के पहले गाने की घोषणा भी कर दी, जो 18 मई को रिलीज होगी। गाने का टाइटल होगा- हीरिए.. जहां सलमान खान का स्वैग और जैकलीन फर्नाडीज फुल एनर्जी के साथ दिखेंगे। यह एक धमाकेदार गाना होने वाला है।
अक्षय कुमार का धमाका.. हाउसफुल 4 के बाद.. हेरा फेरी 3 FINAL
बता दें, रेस 3 का म्यूजिक मीट ब्रदर्स ने दिया है। जबकि हीरिए गाना गाया है नेहा भसिन और पंजाबी सिंगर दीप मनी ने। 'रेस 3' के धमाकेदार ट्रेलर देखने के बाद अब इस गाने का भी इंतजार बढ़ गया है। इस फिल्म में एक बार फिर जैकलीन और सलमान खान का रोमांस दिखने वाला है।

खैर, फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी को ट्रेलर काफी दमदार लगा तो किसी ने कहा कि बिना सैफ अली खान के रेस की टीम अधूरी है। लेकिन कोई शक नहीं कि ईद पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाका करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications