..................... The film 'Rocky aur Rani ki Prem Kahani' will be full of great cast and strong music! बेहतरीन कलाकारों और दमदार म्यूजिक से भरपूर होगी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - Hindi Filmibeat

बेहतरीन कलाकारों और दमदार म्यूजिक से भरपूर होगी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

By Filmibeat Desk

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी यह सुनिश्चित करती है कि यह एक प्रेम कहानी है, और पारिवारिक ड्रामा के साथ एक पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करती है। प्रीतम-अमिताभ भट्टाचार्य की संगीत जोड़ी फिर से एक बार इस फ़िल्म में नज़र आयेंगी, बता दें की इस जोड़ी ने करण जौहर की आखिरी फिल्म - ऐ दिल है मुश्किल के लिए संगीत दिया था जिसे भारी सफलता मिली थी। अब इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के लिए भी वह संगीतमय जादू चलाने के लिए तत्पर हैं।

कहा जा है कि फिल्म में 8 से 9 गाने के सीक्वेंस हैं जिन्हें विस्तृत रूप से करण जौहर की शैली में शूट किया जाएगा। करण जौहर इस बड़ी फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे है,

rocky aur rani ki prem kahani, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

तकरीबन ७ साल बाद सशक्त एक्टर्स की तगड़ी टीम के साथ करण जौहर निर्देशक की कमान संभालने वाले है। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसी तगड़ी टीम एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

करण जौहर द्वारा निर्देशित, हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फ़िल्म के संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X