'फेट ऑफ़ फ्यूरियस' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

जॉन्सन और विन डीज़ल स्टारर 'फॉस्ट एंड फ्यूरियस' सिरीज़ की आठवीं फ़िल्म का कमाल।

By Bbc Hindi
विन डीज़ल
Getty Images
विन डीज़ल

हॉलीवुड फ़िल्म 'फ़ेट ऑफ़ फ्यूरियस' ने बॉक्स ऑफ़िस के सारे अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

ईस्टर पर रिलीज़ हुई विन डीज़ल स्टारर फ़िल्म ने पहले सप्ताहांत 53.25 करोड़ डॉलर की कमाई की.

'फ़ास्ट एंड फ़्यूरियस' सिरीज़ की ये आठवीं फ़िल्म है. इससे पहले भी इस सिरीज़ की फ़िल्में काफी सफल रही हैं.

हमारे यहां हीरो गंजे क्यों नहीं होते?

सफल हॉलीवुड फ़िल्मों की बॉलीवुड में रीमेक हिट की गारंटी नहीं

अभी तक सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड 'स्टार वॉर्सः द फ़ोर्स अवेकंस' के नाम था जिसने 52.9 करोड़ डॉलर की कमाई की थी.

'फ़्यूरियस-7' जब 2015 में रिलीज़ हुई तो इसने अमरीका में 14.72 करोड़ डॉलर की कमाई की थी.

चार्लीज़ थेरॉन
Getty Images
चार्लीज़ थेरॉन

इसमें चर्चित स्टार ड्वेन जॉन्सन और विन डीज़ल हैं जिनके काम को 'फास्ट एंड फ़्यूरियस' सिरीज़ की पहले की कड़ियों में काफ़ी सराहना मिल चुकी है.

फ़ॉस्ट एंड फ्यूरियस इतनी पॉपुलर क्यों है?

फ़िल्म समीक्षक और बीबीसी रेडियो4 के होस्ट रिआना ढिल्लन का कहना है कि इसके सफल होने के पीछे इसकी 'यूनिवर्सल अपील' है.

उनके मुताबिक. "हर उम्र का व्यक्ति इसे एंजॉय कर सकता है."

हालांकि सिरीज़ की सातवीं फ़िल्म उतना अच्छा नहीं कर पाई लेकिन अमरीका में 'फ़ेट एंड फ़्यूरियस' का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.

फ़िल्म में काम करने वाले कलाकार
AFP
फ़िल्म में काम करने वाले कलाकार

ईस्टर के सप्ताहांत में अमरीकी बॉक्स ऑफ़िस में इसकी दो तिहाई हिस्सेदारी रही है.

इसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी फ़िल्म थी 'बॉस बेबी', जिसका कलेक्शन रहा 1.55 करोड़ डॉलर.

दुनिया भर में इसके प्रदर्शन में चीन का भी बड़ा हाथ रहा है.

जॉन्सन
Reuters
जॉन्सन

2001 में शुरू हुई 'फ़ॉस्ट एंड फ़्यूरियस' सिरीज़ की अगली फ़िल्में 2019 और 2021 में रिलीज़ करने की योजना है.

कई जगह इस फ़िल्म को 'फ़ॉस्ट एंड फ़्यूरियस-8' के नाम से भी चलाया गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X