बड़ी खबर! 'द फैमिली मैन 4' कन्फर्म, मनोज बाजपेयी का धमाकेदार खुलासा, फैंस को दिया नया शॉक

The Family Man Season 4 Release Date: मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का सीजन 3 हाल ही में 21 नवंबर 2025 को रिलीज हो गया। इस सीजन को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं। रिलीज के बाद लोगों के रिएक्शन मिले जुले देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे शानदार बता रहे हैं और कुछ के मुताबिक यह और बेहतर हो सकता था।
क्या फैमिली मैन का सीजन 4 आएगा?
इस बार भी कहानी के आखिर में मेकर्स ने एक बड़ा ट्विस्ट और क्लिफहैंगर छोड़ दिया है, जिससे फैंस बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार करने लगे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने पूछा- "एपिसोड 8 कहां है?" इस पर मनोज बाजपेयी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया: "अब सब 4th season me!" इस जवाब से साफ हो गया कि सीजन 4 आने वाला है।
इस सीजन को फिर से राज और डीके ने बनाया है। सीरीज में इन कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं- मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, प्रियामणि, निमरत कौर, शारिब हाशमी
सीजन 4 कब आएगा?
मनोज बाजपेयी ने भले ही सीजन 4 की पुष्टि कर दी हो, लेकिन अभी तक Amazon Prime Video या मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट या शूटिंग अपडेट नहीं दी गई है। इसलिए फैंस को आगे की घोषणा का इंतजार करना पड़ेगा।
अब तक की रिलीज टाइमलाइन
फैमिली मैन का पहला सीजन साल 2019 में आया था और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। दूसरे सीजन में सामंथा रुथ प्रभु विलेन के रूप में नजर आई थीं और ये सीजन साल 2021 में आया था और इसे भी लोगों अपना प्यार दिया था। एक बार फिर मनोज बाजपेयी लौटे हैं नए सीजन के साथ और इस बार विलेन बन कर आए हैं- जयदीप अहलावत। इस पैटर्न को देखकर उम्मीद है कि सीजन 4 में भी थोड़ा समय लग सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











