पंचायत के रिलीज होते ही The Family Man को लेकर आई खुशखबरी, सीजन 3 को लेकर हुआ ये ऐलान

The Family Man Season 3 Announced: The Family Man का नाम एक बार फिर चर्चा में है और इस बार वजह खास है। Amazon Prime Video ने इस पॉपुलर वेब सीरीज के तीसरे सीजन का पहला टीजर और पोस्टर शेयर किया है।
हालांकि, रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि नया सीजन जल्द ही आने वाला है। इस खबर से फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
Prime Video ने शेयर किया नया पोस्टर
मंगलवार को Prime Video ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'The Family Man 3' का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - "All eyes on our family men #TheFamilyManOnPrime, New Season, Coming Soon." इस पोस्ट में शो के लीड एक्टर्स- मनोज बाजपेयी, प्रियमणि और शारिब हाशमी को टैग किया गया, साथ ही शो के डायरेक्टर राज और डीके को भी।
पोस्ट के साथ-साथ सीजन 3 की कास्ट की जानकारी भी सामने आई है। इस बार शो में कुछ नए चेहरे जुड़ने वाले हैं - जैसे कि तमिल एक्टर संदीप किशन, जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरि, दर्शन कुमार, दलिप ताहिल, सीमा बिस्वास, विपिन शर्मा और हरमन सिंघा। पहले सीजन में नजर आईं गुल पनाग भी इस बार वापसी कर रही हैं।
जयदीप अहलावत को लेकर बना सस्पेंस
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि शो की घोषणा में एक्टर जयदीप अहलावत का नाम नहीं लिया गया, जबकि कुछ समय पहले मनोज बाजपेयी ने खुद बताया था कि जयदीप इस सीजन में दिखाई देंगे।
OTTPlay को दिए इंटरव्यू में मनोज ने कहा था- "जयदीप अहलावत को हमने दो साल पहले कास्ट किया था। पाताल लोक सीजन 2 में उन्होंने शानदार काम किया है और हमारी खुशकिस्मती है कि वो 'The Family Man 3' में भी हैं। ये सीजन बहुत बड़ा और शानदार होने वाला है।"
फैंस का रिएक्शन
जैसे ही पोस्टर शेयर हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन आने लगा। एक यूजर ने लिखा- "श्रीकांत, जेके और सुचि को फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार है।" एक और फैन ने कहा- "आखिरकार इंतजार खत्म हुआ!" कुछ ने तो कमेंट किया - "प्लीज इस साल ही रिलीज कर दो, अब और नहीं रुक सकते।" एक यूजर ने लिखा - "OMG! अब श्रीकांत को फिर से एक्शन में देखने का वक्त आ गया है।"
अब तक रिलीज डेट का नहीं हुआ ऐलान
हालांकि फैंस बहुत एक्साइटेड हैं, लेकिन फिलहाल शो की लॉन्च डेट नहीं बताई गई है। Prime Video ने सिर्फ इतना कहा है कि नया सीजन जल्द ही आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











