मनोज बाजपेयी की धमाकेदार वापसी! 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज डेट आउट, नए सीजन में होंगे और भी खतरनाक विलेन

The Family Man Season 3 release date: मनोज बाजपेयी की मशहूर स्पाई थ्रिलर 'द फैमिली मैन' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद आने वाला यह नया सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाला है। राज और डीके की यह सीरीज एक्शन, ह्यूमर और इमोशन के शानदार कॉम्बिनेशन के लिए हमेशा से पसंद की जाती रही है।
इस बार भी दर्शकों को एक दमदार कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें पहले से ज्यादा खतरे और इमोशनल मोड़ होंगे।
इस बार कहानी और होगी दमदार
मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर नजर आएंगे। वह एक तरफ देश की सुरक्षा के लिए जान जोखिम में डालते हैं, तो दूसरी तरफ अपने घर-परिवार को संभालने की कोशिश करते हैं। नए सीजन में उनके सामने ऐसे मुसीबत आएंगे, जो उनकी पर्सनल लाइफ को भी मुसीबत में डाल देंगे, जिससे कहानी और तीखी हो जाएगी।
सीरीज की रिलीज डेट
यह सीरीज 21 नवंबर 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। प्लेटफॉर्म ने टीजर जारी करते हुए X पर लिखा- 'ले लाडले, हो गया श्रीकांत का कमबैक #TheFamilyManOnPrime, November 21।' ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
क्या है कहानी
कहानी एक मिडिल-क्लास आदमी की जिंदगी पर आधारित है, जो NIA में सीनियर ऑफिसर होने के बावजूद अपने परिवार की मुश्किलों में भी उलझा रहता है। वह बड़े आतंकी हमलों को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन साथ ही अपनी पत्नी और दो बच्चों की रोजमर्रा की मुसीबतों से भी जूझता है। इसी स्ट्रगल और एंटरटेनमेंट के कॉम्बिनेशन ने इस सीरीज को खास बनाया है।
नई स्टारकास्ट
नए सीजन में कुछ नए चेहरे भी जुड़ रहे हैं- जयदीप अहलावत 'रुक्मा' के रोल में, निमरत कौर 'मीरा' के रोल में। ये दोनों इस बार निगेटिव कैरेक्टर के रूप में कहानी में बड़े ट्विस्ट लेकर आएंगे। इसके अलावा पुराने एक्टर भी अपने रोल में वापसी कर रहे हैं, जिनमें शामिल हैं-
शारिब हाशमी (JK तलपाड़े)
प्रियमणि (सुचित्रा तिवारी)
शरद केलकर (अरविंद)
गुल पनाग (सलोन भट्ट)
वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी)
अशलेषा ठाकुर (धृति तिवारी)
कुल मिलाकर, नए ट्विस्ट, नए विलेन और भरपूर एक्शन के साथ 'द फैमिली मैन' का अगला सीजन एक बार फिर दर्शकों को बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











