द फैमिली मैन सीजन 2 का टीजर रिलीज, एक्शन में मनोज बाजपेयी, इस दिन आएगा ट्रेलर
अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 2 का टीजर वीडियो रिलीज हो चुका है। जिसमें श्रीकांत तिवारी की एक बार फिर दमदार वापसी दिखाई गई है। वहीं टीजर में पत्नी सुचित्रा अय्यर तिवारी (प्रियामणि अय्यर) और दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस वेब सीरीज से एक्ट्रेस समंथा अक्कीनेनी भी डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।

द फैमिली मैन टीजर में श्रीकांत की वापसी दिखाई गई है। वहीं फैंस इसीलिए निराश है क्योंकि उन्हें इस वीडियो में मूसा का रोल निभाने वाले एक्टर नीरज माधव नजर नहीं आए हैं। अब उम्मीद की जाती है कि ट्रेलर में खूंखार विलेन के तौर पर वह नजर आ सकते हैं। बता दें फैमिली मैन का ट्रेलर 19 जनवरी, 2021 को रिलीज होगा। जबकि इस सीरीज को 12 फरवरी, 2021 से अमेजॉन प्राइम पर दिखाया जाएगा।
एक बार फिर राज एंड डीके ने द फैमिली मैन सीरीज़ का निर्देशन किया है। राज एंड डीके थ्रिलर फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। साल 2019 में आए पहले सीजन ने खूब धूम मचाई थी। जहां मनोज बाजपेयी अफसर की भूमिका में दिखे। जिन्होंने मूसा जैसे खतरनाक आतंकवादी को मचा चखाया था। पिछले सीजन में फैंस ने 10 एपिसोड को एन्जॉय किया जहां मनोज बाजपेयी के अलाबा दर्शन कुमार, शारिब हाशमी, प्रियामणि, शरद केल्कर, नीरज माधव, गुल पनाग जैसे किरदारों ने खूब एंटरटेन किया था।


Click it and Unblock the Notifications











