'द फैमिली मैन' फेम प्रियामणि ने किसिंग पॉलिसी पर की खुलकर बात, कहा 'पति को देना होता है जवाब'

Priyamani

विद्या बालन की कजिन बहन और वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस प्रियामणि इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं शाहरुख खान के साथ में एक्ट्रेस को देखने के लिए फैंस भी काफी दादा उत्साहित हैं। प्रियामणि साउथ की ऐसी अदाकारा है जिन्होंने ऑन स्क्रीन किसिंग और इंटिमेट सीन करने से हमेशा मना किया है। इसीलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस फिल्मों में नो किसिंग पॉलिसी कायम रखती है और इतना ही नहीं अब उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

प्रियामणि ने कॉन्ट्रैक्ट में नो किसिंग क्लोज किया है ऐड

प्रियामणि साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने ऑनस्क्रीन कभी भी किसी या फिर इंटिमेट सीन देने से दूरी बनाए रखी है। यहां तक कि उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में नो किसिंग क्लोज ऐड भी कर रखा है। लेकिन आज हम जानते हैं कि एक्ट्रेस में ऐसा क्यों किया।

प्रियामणि ऑनस्क्रीन किस करने से करती है तौबा

दरअसल आपको बता दें कि एक्ट्रेस के हाथ कई सारे बड़े प्रोजेक्ट लगे और उनमें इंटिमेट सीन की भी आवश्यकता थी। लेकिन इस वजह से उन्होंने इन सभी ऑफर को ठुकरा दिया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस में ऑनस्क्रीन गालों पर किस करने से ज्यादा और कोई भी इंटिमेट सीन देने से उन्हें परहेज है। लेकिन नो किसिंग पॉलिसी पर प्रियामणि ने इस बार बताया कि "मैं ऑनस्क्रीन किस नहीं कर सकती हूं। इसके लिए मेरी तरफ से हमेशा ना ही रहेगी।"

प्रियामणि ने कहा पति को देना पड़ता है जवाब

प्रियामणि ने इसी के आगे यह भी कहा कि "मैं इस बात को बखूबी जानती हूं कि ये सिर्फ एक रोल है और यह मेरा काम है। लेकिन अगर मैं निजी तौर पर कहूं तो मुझे ऑनस्क्रीन किसी भी दूसरे आदमी को किस करना बिल्कुल भी सहज नहीं लगता। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं पहले से ही शादीशुदा हूं और मुझे अपने पति को जवाब भी देना पड़ता है। "

2017 में रचाई प्रियामणि ने शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियामणि ने 23 अगस्त 2017 में मुस्तफा राज के साथ में शादी रचाई थी और एक निजी समारोह के दौरान वह दोनों एक हो गए थे। लेकिन अगर हम प्रियामणि के कैरियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'अतीत' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और काफी सुर्खियां बटोरी। अब जल्दी ही एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में देखा जाने वाला है और इतना ही नहीं वह अजय देवगन के साथ में 'मैदान' में भी नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: priyamani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X