'द फैमिली मैन' एक्ट्रेस प्रियामणि को शाहरुख खान ने दिये थे 300 रूपए, कहा- 'आज भी संभालकर रखे हैं'
चर्चित वेब सीरिज 'द फैमिली मैन' में अहम किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस प्रियमणि खूब तारीफें बटोर रही हैं। साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री प्रियामणि ने सीरीज में मनोज बाजपेयी की पत्नी सुची का किरदार निभाया है। मनोज बाजपायी के साथ उनकी जोड़ी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियामणि इससे पहले शाहरुख खान के साथ भी एक सुपरहिट फिल्म में नजर आ चुकी हैं?
जी हां, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में प्रियामणि ने शाहरुख खान के साथ एक डांस नंबर किया था, जो कि सुपरहिट रहा था। यह गाना था- 1234.. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने शाहरुख के साथ फिल्म शूटिंग के अनुभव को शेयर किया।

प्रियामणि ने कहा, "हम वई में इस गाने की शूटिंग कर रहे थे और इसमें करीब पांच दिन का वक्त लगा था। ये मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव था। शाहरुख खान को बादशाह किसी खास वजह से ही कहते हैं। वो हमारे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











