'नेता विधानसभा में पॉर्न देख सकते हैं लेकिन हम 'डर्टी पिक्चर' नहीं'
छोटे पर्दे पर द डर्टी पिक्चर का प्रसारण ऐन वक्त पर रोक कर सरकार ने ठीक नहीं किया है। यह कहना है फिल्म की एक्ट्रेस विद्या बालन का। डर्टी एक्ट्रेस का कहना है जब सरकार ने ही इस फिल्म को नेशनल अवार्ड दिया है तो इसे छोटे पर्दे पर दिखाने से क्यों रोका जा रहा है।
विद्या बालन सातौर पर सरकार पर वार करती हुई कहती हैं कि सरकार ने ही उनकी इस फिल्म को अवार्ड दिया है। छोटे पर्दे पर दिखाए जाने के लिए इस फिल्म पर दोबारा सेंसर की कैंची चलाई गई। उसके बाद भी ऐन वक्त पर इस फिल्म को नहीं दिखाये जाने पर हैरानी तो होगी ही।
इस फिल्म को लेकर पूरा बॉलीवुड एक तरफ हो गया है। बॉलीवुड में इस बात का काफी विरोध हो रहा है। प्रीतीश नंदी ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि द डर्टी पिक्चर पर रोक लगाने से एक बात साफ होती है। हम देखते वही हैं जो सरकार चाहती है ना कि हम।
अपने ट्विटर पर कमेंट के जरिए विवादों में रहने वाले रामगोपाल वर्मा का कहना है कि इस फिल्म को पर्दे पर ना दिखाया जाना ठीक उसी तरह है जैसे बिल्ली को देखकर आंखें मूंदना। इतना ही नहीं रामू ने यह भी लिखा है कि 'राजनेता विधानसभा में पॉर्न देख सकते हैं लेकिन हम अपने घर में 'डर्टी पिक्चर' नहीं देख सकते।


Click it and Unblock the Notifications