डर्टी पिक्चर ने विद्या को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान
फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में अपने शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से जीत चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनके नाम दर्ज हो चुका है।
विद्या को पहली बार किसी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वर्ष 2005 में विद्या ने अपनी फिल्म परिणीता के लिए आईआईएफए अवार्ड हासिल किया था। विद्या ने कहा मैं इस पर यकीन करना चाहती हूं, मेरा बहुत पुराना सपना पूरा हुआ, मैं इस सफलता के लिए निर्देशक मिलन लूथरिया को धन्यवाद करना चाहती हूं।
यह देश का सबसे बड़ा फिल्म सम्मान है। यह बहुत खास है। मेरे लिए हर पुरस्कार खास है लेकिन यह कुछ खास है यह सम्मान मुझे पहली बार मिला है।
आपको बता दें कि यह साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता के जीवन से पर बनाई गई थी। फिल्म डर्टी पिक्चर में विद्या के अलावा नसीरूद्दीन शाह, तुषार कपूर और इमरान हाशमी ने भी काम किया है।
व्यावसायिक तौर पर सफल इस फिल्म ने विद्या को शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलाया था। इसके अलावा इसी फिल्म ने विद्या को कलर स्क्रीन अवार्ड भी दिलवाया।


Click it and Unblock the Notifications