संसद में 'डर्टी पिक्चर' लेकर पहुंचे सीरियल किसर इमरान

जी हां सारे मीडिया वालों का जमावड़ा संसद के सामने ही मिलने वाला है यह बात इमरान भी जानते हैं इस बात का फाएदा उठाते हुए वो संसद भवन के सामने ही अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंच गए।
मीडिया वालों से बात करते हुए इमरान ने कहा कि यह फिल्म के प्रमोशन का मेरा अलग ही तरीका हो सकता है शायद इस तरह का प्रचार किसी ने भी आज तक नहीं किया होगा। हर कोई आज कल अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ अलग ही रास्ते पर चलते हैं मैंने संसद का रास्ता चुना।
खैर फिल्म को प्रमोट करने का यह तरीका इमरान हाशमी भले ही अलग बता रहे हैं लेकिन इमरान ने सबसे आसान तरीका अपनाया है क्योंकि उन्हें बिना किसी मेहनत के एक ही जगह पर सारी मीडिया के लोग मिल गये और उन्हें मीडिया ने अटेंशन भी दिया।
More from Filmibeat
इमरान हाशमी द डर्टी पिक्चर लोकसभा विद्या बालन शीतकालीन सत्र emraan hashmi parliament the dirty picture winter session


Click it and Unblock the Notifications











