द डर्टी पिक्चर के डर्टी लुक के लिए काफी मेहनत की है: विद्या बालन

साउथ की फेसम स्टार रह चुकी सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित इस फिल्म के बारे में विद्या ने कहा कि इस फिल्म की मुख्य अदाकारा का नाम ही सिल्क पर आधारित है। लेकिन इस फिल्म से सिल्क का कोई लेना देना नहीं है।
उनका कहना है कि इस फिल्म में मेरे अंदर काफी चेंजस दिखेंगे चाहे वो चंचलता हो या खुलापन है। सिल्क एक बच्चे की तरह है जों अपने ढंग से जीवन को जीना चाहती है।
विद्या ने इस फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाया है। कुल मिलाकर यह फिल्म उनके लिए यादगार फिल्म बन चुकी है। ये कहती है की भविष्य में अगर उन्हें साउथ से कुछ अच्छी फिल्में मिलेंगी तो वो जरूर उन्हें करना चाहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











