पॉर्न फिल्म नहीं है द डर्टी पिक्चरः तुषार कपूर

आगामी फिल्म द डर्टी पिक्चर में अपनी को एक्ट्रेस विद्या बालन के सामने खुद को ठगा सा मान रहे हैं। वो विद्या के सहज अभिनय से काफी इप्रेस हैं। बॉलीवुड के एक्टर और एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने विद्या बालन की तुलना रेखा से कर दी। इसके अलावा तुषार ने यह भी कहा कि यह एक पॉर्न फिल्म से पूरी तरह अलग है।

तुषार का कहना है कि इस फिल्म में बिंदास बालन की अदाएं देख कर वो उनके कायल हो चुके हैं। विद्या ने एक हसीन और बिंदास महिला का किरदार बड़ी सहजता से निभाया है। उन्होंने कहा, विद्या ने जिस अंदाज में यह बिंदास किरदार निभाया है, ठीक वैसा ही अंदाज रेखा जी का था।

इस किरदार के लिये विद्या की तुलना रेखा जी के अलावा किसी अभिनेत्री से नहीं की जा सकती। बहरहाल, फिल्म द डर्टी पिक्चर को अश्लील मानने से तुषार ने साफ इंकार किया। उन्होंने दावा किया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर ज्यादा कैंची नहीं चलायी है और इसे परिवार के साथ देखा जा सकता है।

इस पिक्चर में तुषार एक लेखक के किरदार में मूंछों के साथ नजर आयेंगे। इस अलहदा रूप के बारे में पूछे जाने पर 35 वर्षीय अभिनेता ने कहा, नकली मूंछ लगाने से अभिनय के दौरान हंसने में बड़ी दिक्कत होती है। लेकिन मैं कुछ और फिल्मों में मूंछों के साथ दिखना चाहूंगा, क्योंकि इस नये रूप पर मुझे अपने प्रशंसकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

तुषार कपूर की कोई भी फिल्म बॉलीवुड में चल नहीं पाई इसके उनका कहना है कि मैंने जितनी भी फिल्में की हैं वो अधिकांशतः नये निर्देशकों के साथ की हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X