विद्या का सिल्की ठुमका दर्शकों को पसंद आया

विद्या के डर्टी लुक और उनकी सिल्क स्मिता की लाइफ की कहानी के डेडली कॉम्बीनेशन ने पहले दिन लगभग 8 करोड़ की कमाई कर ली है। काफी दर्शकों ने एकता कपूर की डर्टी पिक्चर को देखने के लिए सिनेमघर का रूख किया। एकता ने उन्हें निराश भी नहीं किया है। काफी लोग इस फिल्म को इसलिए भी देखने आए थे क्योंकि वो देखना चाहते थे कि सिल्क की कहानी में कैसे कैसे मोड़ आए। क्योंकि इस फिल्म की कहानी साउथ स्टार की कहानी से प्रेरित थी।
एकता कपूर छोटे पर्दे पर राज करती हैं उनके सिरीयल लोगों को काफी पसंद आते हैं। लोगों ने इस चाहत में भी फिल्म देखा कि एकता इस फिल्म में दर्शकों के लिए क्या लाईं हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स की माने तो उनका कहना है कि 'हमें सही आंकड़े अभी नहीं मिल सकते लेकिन जो खबरें मिली हैं उनसे यह लग रहा है कि फिल्म ने लगभग 9 करोड़ की कमाई कर ली है।
द डर्टी पिक्चर साउथ की ऐक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनी हैं, जिन्होंने ने अपने मौत को किस वजह से गले लगाया इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। लोगों को यह फिल्म सेक्स अपील के अलावा विद्या बालन की एक्टिंग और डॉलोग्स के कारण ही पसंद आ रही है। इन सब का सारा श्रेय मिलन लुथरिया को जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











