मेरी बहन की इतनी डर्टी पिक्चर कैसे बना दी!

प्रसाद का कहना है कि फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म उनको दिखाई जाए। हम आपको बता दें कि मिलान की यह दूसरी फिल्म है जो विवादों में घिरी है। इससे पहले भी एक बार वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में विवाद हो चुका है।
बालाजी टेली फिल्म्स का कहना है कि यह फिल्म किसी के जीवन पर बेस्ड नहीं है। इस फिल्म को 80 के दशक के उन लोगों पर फिल्माया गया है जो सील्वर फिल्मी पर्दे पर आने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
नोटीस के जवाब में इस टीम का कहना है कि फिल्म के रिलीज होने से पहले इसे किसी को नहीं दिखाया जाएगा। इधर सिल्क के भाई का कहना है कि यह फिल्म मेरी बहन के उपर ही बनी है और फिल्म के किसी भी सदस्य ने िस बात की इजाजत हमसे नहीं ली है।
हमें तो इस फिल्म के बारे में बाहर से पता चला, मुझे ऐसा लगता है कि मेरी बहन के चरित्र को इस फिल्म में गलत ही तरीके से पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











