डॉन 2 टॉय से 'डॉन' को पकड़ना मुमकिन
शाहरूख की डॉन 2 प्रदर्शन को बेकरार है। जाहिर है इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम दिन-रात एक किये हुए हैं। लेकिन मार्केटिंग के बादशाह कहे जाने वाले शाहरूख खान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। किंग खान ने अब डॉन टॉय को बाजार में उतारा है। इस टॉय को लिमिटेड एडीशन ने लांच किया है। इस टॉय की शक्ल बिल्कुल फिल्म के डॉन यानी शाहरूख जैसी है। जो निश्चित रूप से बच्चों को तो लुभायेगी ही साथ ही बड़ो को आकर्षित भी करेगी।
Don 2 | Shahrukh | Watch Don 2 Trailer
इस खिलौने को यह कह कर बेचा जा रहा है कि अगर आप वाकई में शाहरूख के फैन है तो जल्द से जल्द उनके खिलौने को खरीदकर उनके फैन लिस्ट में जुड़ जाइये, यही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि डॉन 2 टॉय से आप डॉन को पकड़ भी सकते हैं। हालांकि किंग खान ने यह नुस्खा अपनी फिल्म रॉ वन के लिए भी अपनाया था लेकिन वो बहुत ज्यादा कारगर नहीं हुआ। देखते हैं इस बार डॉन 2 के लिए यह कुछ काम कर पाता है या नहीं।
गौरतलब है कि फिल्म डॉन 2, 23दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में किंग खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता भी है। फिल्म के प्रोमो को अच्छा-खास रिस्पांस मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











