The Diary of West Bengal: फिल्म के ट्रेलर पर शुरु हुआ बवाल, निर्देशक को लगा गिरफ्तारी का डर

The Diary of West Bengal

The Diary of West Bengal: अभी फिल्म द केरल स्टोरी पर विवाद खत्म हुआ ही नहीं था कि दूसरी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल पर विवाद शुरु हो गया। दरअसल अभी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा को डर सताने लगा है कि कहीं उनको पुलिस गिरफ्तार ना कर ले। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसको लेकर अपना बयान दे चुकी हैं।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई।

उन्होंने यह साफ कहा कि 30 मई को मुझे कोलकाता पुलिस के सामने पेश होना है, उन्होंने दावा किया कि उन्हें वहां इसलिए बुलाया जा रहा है ताकि गिरफ्तार किया जा सके।

सनोज मिश्रा ने कहा कि, उन्हें सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ रही है. पीसी के दौरान उन्होंने कहा कि मैं गलत नहीं हूं और मुझे टॉर्चर किया जा रहा है, इस दौरान उन्होंने बंगाल में हुए केस में लगी धाराओं पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि मुझपर ऐसी धाराएं लगाई गई हैं जैसे कि मैं कोई आतंकवादी और देशद्रोही हूं। सनोज मिश्रा ने कहा कि मैं एक डायरेक्टर और लेखक हूं, सच्ची घटनाओं पर काम कर रहा हूं।

दरअसल फिल्म के रिलीज होने के पहले ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुस्से का शिकार फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा हो गये हैं। इस फिल्म के लिए पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है, फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा को इस थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी इंस्पेक्टर सुब्रत कर के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

उन्होंने दावा किया कि उनकी फिल्म पश्चिम बंगाल की राजनीति और वोटबैंक पर बेस्ड है, उन्होंने कहा कि जो भी सच है मैं वही दिखा रहा हूं। मीडिया के सामने अपनी बात रखने आए सनोज मिश्रा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बम बनाये जाते हैं, फेके जाते हैं।

उन्होंने कहा कि वहां रोहिंग्या की घुसपैठ हो रही है, उन्होंने सवाल करते हुए दावा किया कि जुलूस में बम फेंके जाते हैं क्या ये सच नहीं, सच दिखाना क्या गुनाह है। आगे देखना होगा कि इस फिल्म पर क्या विवाद और आगे शुरु होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X