The Delhi Files- महिलाओं के खिलाफ क्रूर अपराध को सामने लाएंगे विवेक अग्निहोत्री, होगा सच का खुलासा

By Filmibeat Desk
the delhi files

The Delhi Files- फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी दमदार कहानियों और सच्चाई दिखाने वाले अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। अब वो अपनी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स लेकर आ रहे हैं, जो कुछ अनसुने और अनजाने सच लोगों के सामने लाएगी।

जैसे वो अपनी फिल्मों में कड़वी सच्चाई दिखाते हैं, वैसे ही असल ज़िंदगी में भी उन पर बात करना नहीं छोड़ते। इसका उदाहरण तब दिखा, जब उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदीशखाली में एक लड़की की हत्या के दर्दनाक मामले को उठाया।

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग शेयर की, जिसमें पश्चिम बंगाल के संदीशखाली में हुई एक दर्दनाक घटना का ज़िक्र था। इसमें एक आदिवासी लड़की की लाश तालाब में बंधी और मुंह बंद अवस्था में तैरती हुई मिली।

उन्होंने कैप्शन में भी इस बारे में लिखा: "डायरेक्ट एक्शन डे से लेकर आज तक, हिंदुओं के खिलाफ, खासकर बेबस महिलाओं के खिलाफ, हिंसक अपराध थमे नहीं हैं। बंगाल की दर्दनाक और खौफनाक कहानी लंबे समय से अनकही ही रह गई है। अब और नहीं। #TheDelhiFiles बड़े सच को उजागर करेगी। मैं वादा करता हूं।"

देशभर में तारीफ और प्यार पाने के बाद, विवेक रंजन अग्निहोत्री अब एक और दमदार फिल्म द दिल्ली फाइल्स के जरिए दर्शकों को एक नई कहानी दिखाने के लिए तैयार हैं। अभिषेक अग्रवाल के साथ उनकी पार्टनरशिप जारी है, और द दिल्ली फाइल्स - द बंगाल चैप्टर के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है।

द दिल्ली फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री डायरेक्ट किया है और इसे अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और पल्लवी जोशी के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म, जो तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रेजेंट की जाएगी, वह 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: the delhi files
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X