’द दिल्ली फाइल्स': विवेक अग्निहोत्री ने बंगाली लड़कियों की BTS तस्वीर शेयर, होगा खौफनाक ट्विस्ट

The Delhi Files- विवेक अग्निहोत्री अपनी बोल्ड और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सच्ची कहानियों और संवेदनशील मुद्दों को उजागर करके अपनी एक खास पहचान बनाई है।
उनकी कुछ पॉपुलर और सफल फिल्में हैं द कश्मीर फाइल्स, द ताशकंद फाइल्स और द वैक्सीन वॉर। ये फिल्में इतिहास और समाज के अहम पहलुओं को तलाशती हैं, साथ ही छुपे सच को सामने लाती हैं।
डायरेक्टर फिलहाल अपनी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग कर रहे हैं, जिसने शुरू से ही काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। असल घटनाओं और विवादास्पद मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर विवेक ने हाल ही में चार लड़कियों के साथ एक तस्वीर साझा की, जो फिल्म का हिस्सा हैं।
डायरेक्टर ने पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "ये भोली-भाली बंगाली लड़कियां इस बात से बिल्कुल अनजान हैं कि उनके किरदारों के साथ आगे क्या खौफनाक होने वाला है। #TheDelhiFiles के सेट से"
दिल्ली फ़ाइल: द बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री करेंगे और पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत यह फ़िल्म 15 अगस्त, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी


Click it and Unblock the Notifications











