जिम लुक में फिर से वायरल हुआ संजय दत्त का सबसे ताकतवर योद्धा वाला खतरनाक अंदाज

By Filmibeat Desk

केजीएफ चैप्टर 2 के सुपरहिट विलेन संजय दत्त हमेशा से ही अपनी फिटनेस को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। संजय दत्त की फिटनेस हमेशा से ही सभी एक्टरों के लिए प्रेरणा रही है। संजय दत्त भी एक नहीं बल्कि कई दफा अपनी कई तस्वीरें साझा करते रहे हैं। इस बार भी उनके जिम लुक की लेटेस्ट फोटो इंटरनेट पर छाई रही हैं। जिम लुक में दत्त स्टाइल दिखाते हुए संजय दत्त काफी स्टाइलिश और फिट दिखाई दे रहे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बाहर आने के बाद संजय दत्त ने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया है।

संजय दत्त ने 'शमशेरा' के ट्रेलर में शुद्ध सिंह के अपने डेयरडेविल अवतार से सभी को चौंका दिया था। अब संजू बाबा ने जिम से अपने डेडली लुक की एक झलक शेयर की हैं। ऐसे में संजय दत्त को देखने के बाद लगता है मानों वो अपनी पावर पैक्ड परफॉर्मेंसेज से सभी का दिल जीतने के पूरे मूड में है।

Sanjay dutt

"क्योंकि जो खुद को जीत लेता है वही सबसे ताकतवर योद्धा होता है। #DuttsTheWay"अपनी पिछली रिलीज में अधीरा और काका कान्हा जैसे दमदार किरदारों को पेश करने के बाद, संजय दत्त 'शमशेरा' में शुद्ध सिंह के एक और शक्तिशाली किरदार के साथ आने के लिए तैयार हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

शमशेरा के अलावा, संजय दत्त के रोमांचक लाइनअप में घुड़चड़ी और बाप शामिल हैं। इसके अलावा, और भी कई प्रोजेक्ट हैं जिन पर वह काम कर रहे हैं, जिनकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X