488 करोड़ में बनी इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म ने गाड़ा झंडा, कमाए 4000 करोड़, संजय दत्त अनुपम खेर के भी छूटे पसीने!

The Conjuring Last Rites Box Office Collection: वदफिल्मों की दुनिया में अजीब घटनाएं होना आम बात है, लेकिन हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग' (The Conjuring) की टीम ने जो एक्सपीरिएंस किया, उसने सबको डरा दिया। इस फ्रेंचाइजी की मशहूर एक्ट्रेस वेरा फार्मिगा (Vera Farmiga) ने हाल ही में बताया कि नई फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कई रहस्यमयी घटनाएं हुईं, जिन्हें वह आज तक नहीं समझ पाईं।
'द कॉन्ज्यूरिंग' फ्रेंचाइजी का एक्सपीरिएंस
'द कॉन्ज्यूरिंग' हॉरर फिल्मों की सबसे मशहूर सीरीज में से एक है। यह अपने डरावने किरदारों और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियों के लिए जानी जाती है। इस फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'The Conjuring: Last Rites' में वेरा फार्मिगा ने एक बार फिर लॉरेन वॉरेन का किरदार निभाया है, जबकि पैट्रिक विल्सन (Patrick Wilson) ने एड वॉरेन का रोल निभाया है।
वेरा फार्मिगा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें शरीर पर अपने आप नीले निशान (bruises) पड़ने लगे। उन्होंने कहा- 'हर बार जब मैं इस फिल्म की शूटिंग करती हूं, मेरे शरीर पर अजीब तरह के निशान बन जाते हैं। ये कैसे और क्यों होता है, इसका मुझे कोई अंदाजा नहीं है।'
शूटिंग के दौरान हुई रहस्यमयी घटनाएं
वेरा ने सोशल मीडिया पर अपने पैर पर बने क्रॉस के आकार वाले निशान की फोटो भी शेयर की, जो शूटिंग के समय अचानक दिखाई दिया था। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म की शूटिंग के बाद एक दिन वह उठीं तो थाई पर पंजों जैसे निशान बने हुए थे, लेकिन उन्हें याद नहीं था कि ये कैसे हुए।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान टी कप अपने आप शेल्फ से गिर जाते थे और पूरी टीम हर रात ठीक 3 बजे जाग जाती थी जो कि हॉरर फिल्मों में अक्सर 'डेविल्स ऑवर' (शैतान का समय) कहा जाता है।
इतना ही नहीं, एक बार जब वेरा फिल्म के डायरेक्टर जेम्स वान (James Wan) से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं, तो उनके कंप्यूटर स्क्रीन पर पंजों जैसे निशान उभर आए। इस घटना ने उन्हें और बाकी टीम को डरा दिया।
'The Conjuring: Last Rites' का परफॉर्मेंस
'The Conjuring: Last Rites' 5 सितंबर को रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में डर और इमोशन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला था। वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को भूतिया माहौल में ले गई। करीब 488 करोड़ रुपये (55 मिलियन डॉलर) के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 4066 करोड़ रुपये (458 मिलियन डॉलर) की शानदार कमाई की। ये फिल्म बॉलीवुड फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' और 'बागी 4' के साथ रिलीज हुई थी। 'बागी 4' में जहां संजय दत्त और टाइगर लीड रोल में थे वहीं 'द बंगाल फाइल्स' में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में थे।
'The Conjuring: Last Rites' के साथ वेरा ने इस फिल्म के साथ इस फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा, जिससे फैंस भावुक हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











