Video- स्कूल तक पहुंचा 'एनिमल' का बुखार, बच्चे ने बॉबी देओल की तरह गिलास रखकर किया डांस

viral video, bobby deol, animal

Animal Song School Kid Dance Video- इस वक्त एक वीडियो सीधे स्कूल से वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप ये नहीं समझ पाएंगे कि ये अच्छा हो रहा है या बुरा। दरअसल रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का क्लिप इतना ज्यादा वायरल है कि लोग इसको फॉलो कर रहे हैं।

ये वीडियो बॉबी देओल का है जिसमें वो सिर पर गिलास रखकर डांस करते हैं। जिस वायरल वीडियो की हम बात कर रहे हैं वो एक स्कूल से सामने आया है। इस वीडियो को देखकर निश्चित ही लोगों को हैरानी होगी।

एक नन्हा से लड़का इस गाने पर बॉबी देओल वाला स्टेप करता नजर आ रहा है और मजेदार बात तो ये है कि उसके साथ उनकी टीचर्स भी दिख रही हैं। बच्चे की स्कूल ड्रेस से पता चल रहा है कि वीडियो फरीदाबाद के एक स्कूल का है।

इस वीडियो में लड़का एक डिस्पोटल गिलास रखकर आता है और डांस करता है। एनिमल डांस करते हुए उसके साथ टीचर भी नाचना शुरु कर देती है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''युवा लड़कों और छोटे बच्चों को ऐसी बेवकूफी भरी फिल्मों के प्रति आकर्षित होते देखना डरावना है। ऐसा लगता है कि फ़िल्में और माता-पिता दोनों ही यहाँ विषय खो चुके हैं।'' एक ने लिखा, ''कितनी शर्म की बात है।'' एक ने लिखा, ''सब अर्जन वेल्ली बनेंगे।''

एक ने लिखा, ''काश उन्होंने 12वीं फेल को एनिमल के बजाय आदर्श बनाया होता, गलत मार्गदर्शन से लगता है कि माता-पिता और शिक्षकों को परिणाम की चिंता नहीं है।'' एक ने लिखा, ''दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल लोल।

फ़रीदाबाद के अभिभावक कृपया इस स्कूल को ब्लैकलिस्ट करें।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

Read more about: viral video bobby deol animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X