The Bull- सलमान खान ने कभी नहीं निभाया ऐसा किरदार, रोज इतने घंटे कर रहे हैं ट्रेनिंग

the bull, salman khan, karan johar

The Bull Salman Khan News- मेगास्टार सलमान खान इस वक्त करण जौहर की फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। जी हां, इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है लेकिन करण जौहर काफी पहले इसको लेकर इशारा दे चुके हैं।

अब पता चला है कि सलमान खान इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत कर रहे हैं और हर रोज करीब 3.5 घंटे इस फिल्म के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस फिल्म के लिए उनकी बॉडी के साथ साथ जो जो चीजें चाहिए, उसी हिसाब से सलमान खान मेहनत कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म अगले महीने यानि फरवरी से शुरु होगी। धर्मा प्रोडक्शन के लिए कई सालों पर काम कर रहे सलमान खान काफी एक्साइटेड हैं।

रियल लाइफ किरदार निभाएंगे सलमान

रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान इस फिल्म में ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जो कि 1988 में मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस के लीडर थे। ब्रिगेडियर की तरह दिखने को लेकर वो काफी मेहनत कर रहे हैं और ट्रेनिंग जारी है। सलमान खान इस फिल्म में एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जोकि उनके लिए काफी चैलेंजिंग है।

कैसी होगी कहानी?

करण जौहर इस फिल्म के लिए काफी कुछ सोचकर बैठे हैं और 'द बुल' ऑपरेशन कैक्टस की कहानी को दिखाने वाली है। जहां 3 नवंबर, 1988 को भारतीय सशस्त्र बलों ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस ऑपरेशन के दौरान, उन्होंने व्यवसायी अब्दुल्ला लुथुफी के नेतृत्व में तख्तापलट के प्रयास के बाद नियंत्रण हासिल करने में मालदीव की सहायता की थी। और पीपुल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ तमिल ईलम (पीएलओटीई)। भारतीय सेना ने इसमें शामिल भाड़े के सैनिकों को सफलतापूर्वक मार गिराया और कुछ ही घंटों के भीतर राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की सरकार पर तेजी से नियंत्रण बहाल कर दिया था।

देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की तरफ से इस फिल्म का पहला लुक और आधिकारिक ऐलान कब रिलीज किया जाता है। फिलहाल सलमान खान टाइगर 3 की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

Read more about: the bull salman khan karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X