The Bull- डिब्बाबंद हुई सलमान खान की फिल्म द बुल? करण जौहर से हो गई ये गलती, रिपोर्ट्स!

salman khan the bull karan johar

सलमान खान के फैंस आज काफी दुखी करने वाली खबर आई है। कुछ फिल्मों के एवरेज रहने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि वो सिकंदर, द बुल और किक 2 धमाका करेंगे लेकिन इनमें से एक फिल्म अब नहीं बन रही हैं।

जी हां, खबरें हैं कि करण जौहर के साथ उनकी फिल्म द बुल और अब ठंडे बस्ते में चली गई है। दशकों के बाद सलमान खान ने एक फिल्म के लिए धर्मा प्रोडक्शन से हाथ मिलाया था और इस दौरान उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी।

लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि करण जौहर ये फिल्म नहीं बना रहे हैं। खबरें आईं थीं कि वो विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित द बुल पर सलमान खान के साथ काम करने जा रहे थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट अब रुका हुआ है। सूत्र ने कहा, "करण और सलमान दोनों भविष्य में सहयोग करने की उम्मीद के साथ आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ गए हैं।" हालांकि ये क्यों हुआ इसको लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है।

मालदीव में होनी थी शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो द बुल की शूटिंग शुरु होने वाली थी और इसके पहले सीन्स मालदीव में फिल्माए जाने थे। लेकिन उस दौरान मालदीव और इंडिया के बीच चल रहे विवाद के दौरान शूटिंग को होल्ड पर रख दिया गया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ये नहीं होने वाला है। यकीनन सलमान खान के फैंस इस फिल्म के बंद होने के बाद दुखी हैं।

सलमान खान ने मांगी थी मोहलत

रिपोर्ट है कि करण जौहर ने सलमान से जुलाई तक की मोहलत मांगी थी, जिसके कारण सलमान ने साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस के साथ अपनी फिल्म सिकंदर में काम करना शुरु कर दिया। और ये प्रोजेक्ट मई 2024 में शुरू हुआ था। तारीखों के आगे-पीछे होने के बावजूद, करण और विष्णु अभी भी शूटिंग की सटीक समय-सीमा तय नहीं कर पा रहे थे। तभी सलमान ने इस प्रोजेक्ट से पीछे हटने का फैसला सुनाया। सलमान ने विनम्रतापूर्वक करण को अपना निर्णय बताया था। हालांकि आगे चलकर ये फिल्म बनती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read more about: salman khan the bull karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X