The Buckingham Murders: हंसल मेहता की फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, करीना कपूर खान इंटेंस लुक में आई नजर

the-buckingham-murders-first-poster-of-hansal-mehta-film-kareena-kapoor-khan-seen-in-intense-look

The Buckingham Murders: करीना कपूर स्टारर हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में खूब तारीफ कमाई है। फिल्म को ऑडियंस से भी स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। ऐसे में फिल्म के उत्साह बरकरार रखने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर लॉच किया है, जिसमें इसकी लीड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एकदम अलग रूप में दिखाई दे रही हैं।

'द बकिंघम मर्डर्स' के पहले पोस्टर पर करीना कपूर खान को दो कॉप पकड़े हुए नजर आ रहें है। इस फिल्म में अभिनेत्री को एक जासूस और एक मां की भूमिका निभाते हुए देखना निश्चित रूप से एक बहुत अलग अनुभव होगा, जहां करीना वाकई दमदार लग रही हैं।

जासूस का किरदार निभा रही हैं करीना कपूर

फिल्म में करीना कपूर के किरदार का नाम है जस भामरा, जो कि एक जासूस हैं। ब्रिटेन के बकिंघमशायर में एक 10 साल के बच्चे की हत्या हो जाती है। जांच का जिम्‍मा जस के कंधे पर आता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, नए-नए रहस्यों का खुलासा होता है। शहर में लगभग हर कोई इस हत्‍या का संदिग्ध बन जाता है। बता दें, यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी में है, जिसमें 80% संवाद अंग्रेजी में हैं।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे शानदार कलाकार हैं। फिल्म की कहानी लिखी है असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X