बारात लेकर दुल्हे राजा सिद्धार्थ हुए तैयार, तो दुल्हन बनकर कियारा भी लगी बेहद प्यारी

Recommended Video
जी बारात, घोड़ी और बैंड-बाजा तो सब तैयार हो गए हैं, जल्द ही दुल्हे राजा अपनी दुल्हनियां के साथ फेरे लेने पहुंच जाएंगे। दुल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा को कैसे लगने वाले है और क्या पहनेंगे यह तो अब तस्वीरें सामने आने के बाद पता चलेगा और दुल्हनियां कियारा अब कैसे श्रंगार करके बिजली गिराएंगी यह भी तस्वीरें आने के बाद ही बता पाएंगे। पर हां महल तो चारो तरफ से सज गया है और शाहनाई बजने लगी है।
खबरों की मानें तो शादी का मंडप भी सज गया है और तो बस कुछ ही वक्त में दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी से पहले इस कपल की हेल्दी सेरेमनी, चूड़ा सेरेमनी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था।
गौरतल है कि दोनो पंजाबी परिवार से तल्लुक रखते हैं इसीलिए यह शादी पूरे पंजाबी रीति रिवाज से ही होगी। इनकी शादी में 100 से 150 लोग शामिल हो रहे है। इन सभी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में 85 लग्जरी रूम बुक हुए हैं जिनमें दोनों के परिवार के साथ साथ दोस्त और रिश्तेदार रुके हैं।
खैर दोनों की शादी की कुछ कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनको लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि सब कुछ काफी भव्य तरीके से किया जा रहा है।
खैर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो, पहली बार दोनों की मुलाकात शेरशांह फिल्म के दौरान हुई जिसमें दोनों एक दूसरे के कोस्टार थे। यही से शुरु हुई प्रेम कहानी आज विवाह तक पहुंच गई है। दोनों का रिश्ता भी काफी अच्छा चला परंतु दोनों ने काफी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था।


Click it and Unblock the Notifications













