कॉन्सर्ट में आतिफ असलम ने लगाई थी क्लास..लड़के ने कहा-मैं बेवजह शिकार बना

जिस लड़के को सिंगर आतिफ असलम ने लड़की से छेड़छाड़ करने पर लताड़ा था उसने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।

By Shivani Verma

पिछले दिनों हमने आपको एक वीडियो दिखाई थी जिसमें सिंगर आतिफ असलम ने एक कॉन्सर्ट के दौरान एक लड़के को जमकर फटकार लगाई थी। आरोप था छेड़छाड़ का। बताया जा रहा था कि जब आतिफ स्टेज पर पर्फॉर्म कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति लड़क के साथ छोड़छाड़ कर रहा है। ऐसा देखने पर आतिफ ने तुरंत कॉन्सर्ट बीच में रुकवाया और लड़के को लताड़ा।

the-boy-who-was-slammed-by-atif-for-molesting-girl-hits-back-says-he-is-victim

उसके बाद तो बीच में कुछ अपडेट नहीं आया लेकिन अब उस व्यक्ति ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उस लड़के ने बताया कि वो वहां पर सुरक्षा के मकसद से आया था। उसे कॉन्सर्ट के दौरान सुरक्षा के इंतज़ाम देखने के लिए पैसा दिया गया था। उसे ये देखना था कि कॉन्सर्ट में कोई भी गैर-वीआईपी व्यक्ति वीआईपी सेक्शन में न जा पाए।

क्या हुआ था उस दिन..देखें पूरी वीडियो

उसने बताया ''उसने दो लड़कियों और एक लड़के को वीआईपी सेक्शन में जाते देखा। मैंने उनसे पास दिखाने की अपील की तो उन्होंने इसका विरोध किया। उनमें मौजूद लड़की ने मेरे मुंह पर नाखून मारे, थप्पड़ मारा और वहां मौजूद भीड़ को मेरे खिलाफ कर दिया। इसी दौरान आतिफ की नज़र पड़ी और मुझे दोषी बना दिया। पूरी भीड़ ने मुझे बुरी तरह पीटा।'' लड़के ने बताया कि पूरी जिंदगी में मेरे साथ पहली बार ऐसा हुआ है कि मुझे अपने ही काम की इतनी बुरी कीमत चुकानी पड़ी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X