ना राहुल गांधी, ना जिमी शेरगिल.. रेखा की गोद में बैठा बच्चा कौन है? एक झलक की दीवानी थी लड़कियां
Star on Rekha's Lap: दिग्गज अदाकारा रेखा की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बच्चा नजर आ रहा है जो कि काफी मशहूर हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरु कर दिया कि ये कौन है? हालांकि इसका नाम जानकर आपको झटका लगने वाला है।

कोई इसको राहुल गांधी कह रहा है तो किसी का कहना है कि बच्चा जिमी शेरगिल है। रेखा के साथ नजर आ रहा ये बच्चा एक अभिनेता है जिसने काफी अच्छी अच्छी फिल्में की हैं। इस तस्वीर को timesapplaudtrends_ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। फैंस नाम जानकर हैरान रह गए हैं।
कौन है ये बच्चा?
एक्ट्रेस रेखा को सब से प्यार करने और उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। अपने जमाने वो कितनी सुंदर थीं ये बात किसी से छिपी नहीं है। रेखा की गोद में बैठा ये सितारा कोई और नहीं बल्कि जुगल हंसराज है।
शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले जुगल का करियर इतना लंबा नहीं रहा लेकिन लड़कियां उनकी दीवानी थीं। वो बेहद हैंडसम हैं और ये बात किसी से छिपी नहीं है। फिलहाल वो फिल्मों में नहीं नजर आते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका जिक्र होता रहता है। उन्होने पापा कहते हैं जैसी शानदार फिल्म भी काम किया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और वो कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि जुगल हंसराज का नाम लेने के अलावा लोग अलग अलग नामों से बुला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये तो ऋतिक रोशन है। किसी ने लिखा, शाहिद कपूर तो कोई कह रहा है नील नितिन मुकेश। लोग मजाक करते हुए इसको ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस तक कह रहे हैं। आप देखिए ये पोस्ट जो कि खबरों का हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications












