..................... बीएमसी ने तोड़ना शुरु किया कंगना रनौत का ऑफिस, एक्ट्रेस ने कहा, मुंबई बना पाकिस्तान | The BMC starts the demolition of Kangana Ranaut’s office in Mumbai, Actress says, this is Pakistan - Hindi Filmibeat

बीएमसी ने तोड़ना शुरू किया कंगना रनौत का ऑफिस, भड़की एक्ट्रेस, कहा- मुंबई बना पाकिस्तान

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई पहुंचने वाली हैं। इधर बीएमसी ने आज पाली हिल स्थित कंगना के ऑफिस पर अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस लगाया और उसके तुरंत बाद उनके ऑफिस में अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। कंगना और संजय राउत के बीच ट्विटर जंग के बाद महाराष्ट्र सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। कंगना के वकील ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

इधर कंगना रनौत ने नाराजगी जताते हुए बीएमसी की तुलना बाबर की सेना से कर दी है। साथ ही कंगना ने लिखा कि मुंबई अब पाकिस्तान बन चुका है, लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत बैक टू बैक ट्वीट के साथ जानकारी दी है कि बीएमसी की टीम ने उनके ऑफिस को तोड़ना शुरु कर दिया है।कंगना ने लिखा कि- उनकी प्रॉपर्टी में कुछ भी गैर- कानूनी निर्माण नहीं है। साथ ही सरकार ने 30 सितंबर तक किसी भी तक की तोड़फोड़ करने पर प्रतिबंध लगा रखी है। बॉलीवुड अब इसे देखो फासीवाद कुछ ऐसा दिखता है। लेकिन यहां लोकतंत्र की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X