संजय खान बायोपिक: ऋतिक रोशन ने शेयर किया संजय खान का फर्स्ट लुक, इंडस्ट्री का नं 1 खान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान को लेकर अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया है और कहा कि वो बॉलीवुड के असली खान है। बता दें कि संजय खान के आत्मकथा कि किताब "द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ" दीवाली के मौके पर लॉच होने जा रही है जिसका फर्स्ट लुक ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऋतिक रोशन लिखते है कि संजय खान बॉलीवुड के असली खान है और उन्होने काफी ज्यादा अपनी जिंदगी में संघर्ष किया है।
बता दें कि इस "द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ" में उनकी जिंदगी के कई बड़े और अहम पहलू लिखे हुए है जो कि आपको इस लीजेंड्री अभिनेता की कहानी के काफी करीब ले जाएंगे।

आप जान पाएंगे किस तरह से उनका जीवन गुजरा वो कैसे भारतीय सिनेमा तक पहुंचे और नाम कमाया। इसके अलावा उनके दोस्त, रिश्ते, करियर और जानलेवा दुर्घटना तक का सफर आपके सामने आने वाला है।
"द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ" इस किताब को खुद अभिनेता ने ही लिखा है और अपनी पूरी जिंदगी को शब्दों में समेट दिया है। इस किताब को दीवाली के मौके पर आम कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











