'द बंगाल फाइल्स' की प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख की ये अपील, बोलीं- राजनीतिक दबवा...

By Filmibeat Desk
The Bengal Files

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स की कहानी बेहद गहरी है। दरअसल, इस फिल्म की कहानी 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है। फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की सच को सामने लाने वाली जानी मानी ट्रिलॉजी की आखिरी कड़ी है, जिसमें 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम शामिल है। जहां फिल्म का टीजर सामने आते ही देश को झकझोर गया था, वहीं ट्रेलर ने तो मानो सबको अंदर तक हिला दिया। इसमें जिस तरह से सच्चाई को सामने रखा गया है, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

फिल्म कल रिलीज होने जा रही है, ऐसे में प्रोड्यूसर-एक्टर पल्लवी जोशी ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने राष्ट्रपति से दखल देने की अपील की है ताकि फिल्म बंगाल में रिलीज की जा सके। दरअसल, आरोप यह है कि राजनीतिक दबाव के चलते मल्टीप्लेक्स चेन ने फिल्म को स्क्रीन करने से इनकार कर दिया है।

पल्लवी जोशी ने अपने सोशल मीडिया पर भी एक नोट शेयर किया, जो भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को संबोधित था। इस नोट में उन्होंने अपील की कि हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए और फिल्म की रिलीज़ बंगाल में सुनिश्चित की जाए। नोट के साथ पल्लवी जोशी ने कैप्शन भी लिखा है - 'अर्जेंट अपील राष्ट्रपति महोदया, द बंगाल फाइल्स के प्रोड्यूसर के तौर पर, मैं बहुत दुखी हूं कि बंगाल में मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने रूलिंग पार्टी के राजनीतिक दबाव और धमकी की वजह से फिल्म को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। मैं आपसे मेरे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और बंगाल में फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की गुजारिश करती हूं।

द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X