बैंड बाजा बारात और नो प्रॉब्लम में कड़ा मुकाबला

By Jaya Nigam

No Problem
बॉलीवुड में एक बार फिर दो कॉमेडी फिल्मों में सफलता के लिए होड़ होने वाली है। फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी की 'नो प्रॉब्लम' और यशराज फिल्म्स की 'बैंड बाजा बारात' 10 दिसम्बर को एक साथ प्रदर्शित हो रही हैं लेकिन इसमें यह देखना दिलचस्प होगा की बाजी किसके हाथ लगती है।

देखें - नो प्रॉब्लम की गैलरी

फिल्म निर्देशक अनीस कहते हैं, "मैं भाग्यशाली तारीखों में विश्वास नहीं करता लेकिन प्रतिबद्धता में अवश्य विश्वास करता हूं। हमने 'नो प्रॉब्लम' को पहले ही 10 दिसम्बर को प्रदर्शित करने का फैसला कर लिया था। अगले साल मेरी तीन फिल्में प्रदर्शित होंगी, इसलिए 'नो प्रॉब्लम' को इस साल प्रदर्शित करना जरूरी था।"

अनीस ने कहा, "हमने फिल्म पूरी करने के लिए काफी तेजी से काम किया है और एक महीने पहले ही इस फिल्म के प्रदर्शन की तारीख की घोषणा कर दी थी। बाद में मुझे पता चला कि 'बैंड बाजा बारात' भी उसी दिन प्रदर्शित हो रही है।" बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि बड़ी लागत वाली दो फिल्में एक साथ प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में 'गोलमाल 3' और 'एक्शन रिप्ले' भी दीपावली के मौके पर साथ प्रदर्शित हुईं थीं।

अनीस हालांकि इस बात को स्वीकार करते हैं कि वह इसे लेकर खुश नहीं हैं। वह कहते हैं, "आपको यह सलाह कभी नहीं मिलेगी कि दो बड़ी फिल्में एक साथ प्रदर्शित की जाएं। यदि कोई ऐसा सोचता है तो उसे आगे आना चाहिए क्योंकि हमने तो पहले ही अपनी फिल्म के रिलीज की घोषणा कर दी थी।"

"लेकिन मैं यह सोचता हूं कि यशराज दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उनकी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' वर्ष 2008 में इसी सप्ताह में प्रदर्शित हुई थी।" उल्लेखनीय है कि 'नो प्रॉब्लम' के निर्माता, अभिनेता अनिल कपूर हैं। इस फिल्म में अनिल के साथ अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, कंगना रणावत, सुष्मिता सेन और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।

बैंड बाजा बारात की गैलरी

दोनों फिल्मों के एक साथ प्रदर्शित होने के सवाल पर यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने कहा, "नहीं, फिल्म के प्रदर्शन की तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा। 'बैंड बाजा बारात' 10 दिसम्बर को ही प्रदर्शित होगी। मैं सोचता हूं कि बाजार में दोनों फिल्मों के लिए असीम संभावनाएं हैं।" 'बैंड बाजा बारात' में अनुष्का शर्मा, और नवोदित कलाकार रणवीर सिंह शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X