'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के इस सीन को देख आग बबूला हुए NCB अधिकारी समीर वानखेड़े, शाहरुख खान पर कर दिया केस

shah rukh khan

शाहरुख खान और आर्यन खान फिर नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल पूर्व नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Bads of Bollywood) में अपनी इमेज को इस तरह से देख शाहरुख खान और सीरीज के निर्माता के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इतना ही नहीं समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट से 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। समीर वानखेड़े ने कहा कि वह इन रुपयों को टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में दान करेंगे।

छवि को गलत दिखने की कोशिश..

समीर वानखेड़े ने बयान में कहा कि उन्होंने HC में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उन्होंने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, नेटफिलिक्स के अलावा अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से हर्जाना मांगा है। आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' झूठी, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक है। इस सीरीज में नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करने वाली एजेंसियों की एक गलत छवि पेश की गई है। इससे जनता का कानून पर विश्वास कम हो जाएगा।

अभी भी बॉम्बे हाईकोर्ट में है आर्यन और समीर वानखेड़े का केस

समीर वानखेड़े यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि सीरीज में जानबूझकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। बता दें कि समीर वानखेड़े और आर्यन खान का मामला वर्तमान में माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट और NDPS विशेष अदालत में अभी भी पेंडिंग है। इस केस पर अभी निर्णय नहीं आया है।

राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई...

समीर वानखेड़े ने कहा कि सीरीज में इस किरदार ने पहले 'सत्यमेव जयते' कहा फिर अश्लील इशारा करते देखा गया। यह सरासर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान है। इसमें Prevention of Insults To National Honour Act, 1971 का उल्लंघन किया गया है। इस में शख्स पर दंडात्मक कर्रवाई का भी प्रावधान है। इस सीरीज में कुछ अश्लील और आपत्तिजनक प्रस्तुति से राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है।

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan aryan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X