The Ba**ds Of Bollywood Cast Fees: किसे मिली सबसे ज्यादा फीस, विलेन या हीरो कौन निकला आगे?

The Ba ds Of Bollywood Cast Fees

The Ba**ds Of Bollywood Cast Fees: आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज The Ba**ds Of Bollywood नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। जानिए बॉबी देओल, लक्ष्या ललवानी, राघव जुयाल, सहेर बंबा और दूसरे स्टार्स ने इस सीरीज के लिए कितनी फीस चार्ज की और किन बड़े सितारों ने किए सरप्राइज कैमियो।

आर्यन खान का डेब्यू प्रोजेक्ट The Ba**ds Of Bollywood रिलीज होते ही OTT की दुनिया का नया सेंसेशन बन गया है। सिर्फ एक हफ्ते में इस शो ने नेटफ्लिक्स पर 2.8 मिलियन व्यूज हासिल किए और Tudum की रिपोर्ट के मुताबिक यह ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। यह बड़ी उपलब्धि इसलिए भी है क्योंकि शो को पूरे सात दिन नहीं, बल्कि सिर्फ चार दिन मिले।

अब जब सीरीज जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, तो आइए नजर डालते हैं इसकी स्टार कास्ट की फीस पर, जो इस समय बॉलीवुड एंटरटेनमेंट न्यूज का हॉट टॉपिक बनी हुई है।

आर्यन खान की कमाई

शाहरुख खान के बेटे और शो के क्रिएटर-डायरेक्टर आर्यन खान ने अपने पहले ही प्रोजेक्ट से करीब 10-12 करोड़ रुपये कमाए। यह फ़ीस बताती है कि ओटीटी पर बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स किस तरह हाई बजट बनते जा रहे हैं।

The Ba**ds Of Bollywood Cast Fees

लक्ष्य ललवानी- शो के लीड एक्टर लक्ष्य ललवानी ने इस सीरीज के लिए 2-3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की।

राघव जुयाल- डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल ने अपने अहम किरदार के लिए 2-2.5 करोड़ रुपये कमाए।

सहेर बंबा- करिश्मा तलवार की भूमिका निभाने वाली सहेर बंबा ने 1.5-2 करोड़ रुपये लिए।

मोना सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा और मनीष चौधरी- इन दमदार कलाकारों ने शो के लिए 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज किए।

बॉबी देओल- 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए फीस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनकी फीस 4 से 6 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

बॉलीवुड कैमियो का तड़का

शो की एक और सबसे खास बात इसके सरप्राइज कैमियो हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, एस.एस. राजामौली, सारा अली खान, दिशा पाटनी, इमरान हाशमी सहित कई सितारे इसमें छोटे लेकिन यादगार रोल्स में नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें से कई स्टार्स ने फीस की जगह फ्रेंडशिप और गुडविल के तहत कैमियो दिए।

क्यों चर्चा में है कास्ट फीस?

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते कॉम्पटीशन के चलते अब बॉलीवुड सितारों और नए चेहरों की फीस तेजी से बढ़ रही है। नेटफ्लिक्स जैसी ग्लोबल स्ट्रीमिंग कंपनी अब बड़े बजट और टैलेंट में इनवेस्ट कर रही है, जिससे दर्शकों को ग्लोबल लेवल का इंडियन कंटेंट मिल रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: ott ott web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X