..................... The Bachchans won't sell Aishwarya Rai's baby girl's first pictures | 'बेटी बी' की तस्वीर बेचने से बच्चन परिवार का इंकार - Hindi Filmibeat

'बेटी बी' की तस्वीर बेचने से बच्चन परिवार का इंकार

Amitabh Bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन बातों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार अपनी पोती की तस्वीर हॉलीवुड की किसी पत्रिका को 5 करोड़ में बेचने जा रहा है। अमिताभ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा है कि मीडिया बच्ची की तस्वीर बेचने की कहानी गढने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दूं कि मेरे जीते जी कभी ऐसा नहीं होगा।

आपको बता दें कि ऐसी खबर आ रही थी कि ऐश-अभि की बेटी की तस्वीर छापने के लिए दो इंटरनेशनल पत्रिकाओं ने बच्चन परिवार को 5 करोड़ रूपये देने की बात कही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक यह अभी तक किसी भी भारतीय हस्ती की फोटो के लिए बहुत बड़ी रकम है। जिसके जवाब में अमिताभ ने यह प्रतिक्रिया दी है।

वैसे अमिताभ बच्चन ने बहुत पहले ही यह बता दिया है कि वो या उनके परिवार का कोई सदस्य अपने घर की लिटिल एंजिल की तस्वीर सार्वजनिक नहीं करना चाहता है। इसलिए अमिताभ ने उसकी तस्वीर ट्विटर या ब्लॉग पर भी पोस्ट नहीं की है।

आपको बता दें कि 16 नंवबर को ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई के एक हास्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। यह बेटी बच्चन परिवार की नौंवी सदस्य है। जिसके बारे में उनके दादू मिस्टर बच्चन का कहना है कि वो बिल्कुल अपनी मम्मी जैसी यानी ऐश की तरह दिखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X