Oppss.. एक सीन.. और ऐश्वर्या राय से अभी तक नाराज़ है बच्चन परिवार!
ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म है 'ऐ दिल है मुश्किल'.. कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। जहां ऐश और रणबीर कपूर के बीच काफी बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। जी हां, इसी बात से नाराज़ है बच्चन परिवार।
सूत्रों की मानें तो इसीलिए ना ही अमिताभ बच्चन, ना ही अभिषेक ने ऐश की फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जबकि बिग बी शायद ही कोई फिल्म हो, जिसका ट्रेलर शेयर ना करते हों।
OUCH.. 'सुल्तान' सलमान से.. ऐश्वर्या राय का कनेक्शन.. कुछ रोमांटिक सा!

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फिल्म पिंक के प्रमोशन के दौरान भी अपनी बहू की फिल्म पर एक बयान नहीं दिया।
बता दें, जब ऐश को पहली बार पता चला था कि 'ऐ दिल है मुश्किल' में किसिंग सीन है तो उन्होंने करण जौहर को फिल्म से हटाने की भी बात की थी।
लेकिन करण ने ऐश को मना लिया और उन्होंने वादा था कि वे काफी खूबसूरती के साथ सीन शूट करेंगे.. जो कि सच भी है।
बता दें, पिंक प्रमोशन के दौरान एक बार अमिताभ बच्चन ने कहा भी था कि उन्होंने अभी तक ऐ दिल है मुश्किल का टीजर तक नहीं देखा।
लेकिन वहीं, कुछ सूत्रों का कहना है कि यह सब बातें सिर्फ अफवाहें हैं। बच्चन परिवार इन मामलों में ऐश को कभी नहीं रोकते। ऐश को भी पता है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं।
बता दें, करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications







