The Archies trailer: जोया अख्तर की फिल्म में दिखा सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा का जबरदस्त अंदाज

The Archies Trailer: आखिरकार ज़ोया अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द आर्चीज़' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और कोई शक नहीं कि ये काफी दिलचस्प है। सुहाना खान, खुशी कपूर, Dot, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना स्टारर ये फिल्म 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
ये एक हाई स्कूल लव ट्रांगल ड्रामा होगा। जिसमें सुहाना खान 'वेरोनिका', खुशी कपूर 'बेट्टी' और अगस्त्य नंदा 'आर्चीज' का किरदार निभा रहे हैं। स्टारकास्ट के मामले में ये फिल्म काफी खास है.. क्योंकि इस फिल्म से ना सिर्फ शाहरुख खान की बेटी सुहाना फिल्मों में डेब्यू कर रही है.. बल्कि श्रीदेवी- बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, समेत 7 नए चेहरे नजर आ रहे हैं।
कॉमिक बुक अर्चीज से प्रेरित इस फिल्म के इस ट्रेलर में 60 के दशक की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है। यह म्यूजिक से भरपूर और काफी कलरफुल है। कोई शक नहीं कि लंबे समय के बाद एक टीनऐज ड्रामा दर्शकों के सामने आने वाला है।
ज़ोया अख्तर, हाई स्कूल म्यूज़िक की तर्ज पर एक बेहद मॉडर्न और युवाओं के दिल के करीब कहानी बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने मशहूर आर्चीज़ कॉमिक्स को फिल्म में बदलने का फैसला लिया। वहीं, जाहिर है इन सभी नए चेहरों को डेब्यू के लिए जोया अख्तर की फिल्म से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं मिल सकता। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, गली बॉय, दिल धड़कने दो, मेड इन हेवन जैसी फिल्में और सीरिज के साथ जोया दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











